फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हाईवे किया जाम

Sat, 04 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पिहोवा। रुमल। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा/इस्माईलाबाद। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर चाकू से गोदकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रूमल वासी मलिकपुर के रूप में हुई। युवक काम निपटाकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाइक से पिहोवा अनाजमंडी से अपने घर जा रहा था। बीच रास्ते में रोक कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे उसकी आतें और लीवर बाहर आ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शनिवार दोपहर तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई तो परिजन भड़क गए और शव साथ में लेकर गांव के बस अड्डे पर ही नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
रुमल अनाज मंडी में आढ़ती के यहां दुकान में काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। परिवार में उसकी पत्नी सुकन्या, बेटी गुरप्रीत (12), अमीरा (9), निशु (6) और बेटा ईशान (4) हैं। सौरव ने बताया कि उसका चाचा रुमल अनाज मंडी से हर रोज की तरह ही अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह शुक्रवार देर रात भट्ट माजरा और टिकरी गांव के बीच में नमकीन फैक्ट्री के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक रुमल कुछ समझता उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने रुमल को अस्पताल में पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। यह वारदात क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन इसके पीछे लूटपाट की ही आशंका है। उधर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो परिजन व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और शव साथ लेकर हाईवे जाम कर दिया, जहां डीएसपी द्वारा जल्द आरोपी गिरफ्तार करने के भरोसे पर वे शांत हुए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रीढ़ की हड्डी तक पहुंचा घाव
नागरिक अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ गौरव का कहना है कि युवक के शरीर पर चाकू से चार जगह वार किए गए। दो वार हाथ पर व दो पेट पर किए गए। एक वार का घाव इतना गहरा था कि रीढ़ की हड्डी तक पहुंचा और आंत व लीवर भी कट गया। इसी वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन



सीआईए को सौंपी मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी निर्मल सिंह का कहना है कि परिजनों की मांग के अनुसार मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है। इसके अलावा थाना पुलिस भी मामले की जांच में लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें