लाडवा। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन लाडवा की ओर से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत रविवार को हरियाली तीज पर गांव बपदी में पौधा रोपित कर की। गांव में विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी जमीन में पौधे लगाए। पौधारोपण अभियान की अध्यक्षता गांव बपदी के सरपंच राजेंद्र सिंह ने की।
स्पोर्ट्स एसोसिएशन लाडवा के अध्यक्ष जोगध्यान ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने गांव में खाली पड़ी जमीन पर पौधे रोपित करने का निश्चय किया और गांव वासियों को भी पौधे लगाने के बारे में जागरूक किया। आज के समय में वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी हो गया हैं और हमें पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम इन पौधों को सुरक्षित रखें और इनके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करें।