फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कुरुक्षेत्र का छात्र कौशिल कपूर सेना बनेगा में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 12वीं कक्षा के छात्र कौशिल कपूर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर की देश सेवा में योगदान देंगे। कौशिल कपूर ने 20 से 24 फरवरी तक कपूरथला में चले सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू में सफलता प्राप्त की, जिसके साथ ही उनका भारतीय सेना में उच्च अधिकारी बनने का सपना पूरा हुआ। गुरुकुल निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि कौशिल कपूर के एसएसबी इंटरव्यू में उत्तीर्ण होने की सूचना से गुरुकुल में जश्न का माहौल है। गुरुकुल प्रधान कुलवंत सैनी, सह प्राचार्य शमशेर सिंह सहित सभी अध्यापक कौशिल कपूर के चयन पर उत्साहित हैं। वहीं गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने भी कौशिल कपूर के एनडीए में सेलेक्शन पर गुरुकुल व कौशिल कपूर के परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर निवासी कौशिल कपूर के पिता सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना में सूबेदार हैं। बचपन से ही कौशिल के मन में भारतीय सेना के प्रति एक सम्मान भाव रहा है। गुरुकुल में प्रवेश के साथ ही उसने सेना में एक उच्च अधिकारी बनने का अपना लक्ष्य निर्धारित किया, जो अब पूरा हुआ है। प्राचार्य कर्नल अरूण दत्ता ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 6 सितंबर 2020 को एनडीए की लिखित परीक्षा ली गई थी, जिसमें कौशिल ने सफलता अर्जित की। उसके बाद हाल ही में कौशिल का कपूरथला में पांच दिन का एसएसबी साक्षात्कार हुआ, जिसमें कौशिल कपूर को साक्षात्कार बोर्ड ने सेना में लेफ्टिनेंट के लिए योग्य पाया। अब जल्द ही गुरुकुल का यह छात्र लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला पुणे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें