यमुनानगर। पुलिस चौकी फर्कपुर की टीम ने एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी जिंदा हसन के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जोड़ियां गुरुद्वारे के पीछे नशीले पदार्थों के साथ खड़ा है। टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर युवक को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ललित यादव को बुलाया गया। जिनके सामने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।