फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर के बाद युवक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पटियाला बैंक कॉलोनी वासी निशु ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाई विकास कुमार के साथ अलग-अलग बाइक पर सेक्टर-10 मार्केट में निजी काम के लिए आए थे। वे अपना काम निपटा कर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग कोर्ट रोड से कुरुक्षेत्र-पिपली रोड पर आए तो पीछे से एक अन्य बाइक सवार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से उसका भाई गिर गया और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया। इससे विकास को काफी चोट आई। राहगीरों की मदद से उसके भाई को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसके भाई विकास को इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 12 में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात को उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें