फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद/झांसा। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पवन कुमार (19) पुत्र ईशा मांझी निवासी भावचक गांव जिला पटना बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में पवन कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी करनाल ने बताया कि वह गोगपुर में ईंट भट्ठे पर नौकरी करता है। पवन भी भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। करीब साढ़े चार बजे एक ट्रैक्टर कुरुक्षेत्र- झांसा रोड की तरफ से आया और उसने सड़क किनारे खडे़ पवन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन का सिर साइड में खड़ी ट्राली में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में लगी चोट के कारण पवन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें