फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। थाना गांव के पास नोच रोड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर सैंपल भी एकत्रित कराए। इससे पूर्व बुधवार को भी एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला था। दो दिन में दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

गुमथला गढू पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह के समय गांव थाना के सरपंच प्रतिनिधि से सूचना मिली थी कि नोच रोड पर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सतोड़ा से मिले शव की हुई पहचान
बुधवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की शिनाख्त दिनेश कुमार निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। दो महीने पहले ही दिनेश गांव में रहने के लिए आया था। हालांकि उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें