फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नहीं हो पाई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद और मोहड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार की रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। आशंका है कि रात एक बजे के करीब अंबाला की ओर जा रही अज्ञात ट्रेन में सफर कर रहे थे ओर चलती ट्रेन से गिर गए। उनका शव दोनों ट्रैकों के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन

सुबह लगभग छह बजे रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
युवक ने पीली पैंट, नीली बनियान, हल्की नीली शर्ट और ऊपर मटमैले रंग की जर्सी पहनी हुई है। उनकी कमर पर लाल-हरी बेल्ट भी थी। जेब से कोई टिकट नहीं मिला। जीआरपी के एएसआई विकास कुमार ने बताया कि सिर के पीछे गंभीर चोट लगी है। इससे लगता है कि युवक संतुलन बिगड़ने या घबराहट में ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें