गांव हरि सिंह माजरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवकी की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव मथाना निवासी अमनदीप पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालाक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव मथाना निवासी अमनदीप शनिवार रात आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर गांव खरींडवा जा रहा था। रास्ते में गांव हरि सिंह का माजरा के समीप अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया,गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमनदीप पेंटर का काम करता था। बाबैन थाना पुलिस के एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।