कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा 12 से 26 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा उत्साहपूर्वक और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। यह पखवाड़ा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का एहसास कराने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस पखवाड़े के दौरान स्वयंसेवकों ने कई गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और परिचर्चा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, मतदाता दिवस का महत्व, और समाज सुधार में युवाओं का योगदान जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों ने न केवल उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया। पखवाड़े के दौरान कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। संवाद