फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैदल सड़क पार कर रहे युवक को डंपर ने कुचला, गई जान

Wed, 10 Dec 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रादौर रोड पर बंसल अस्पताल के पास सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान छपरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जोगीमाजरा गांव के रहने वाले सचिन कुमार ने बताया कि राजेश कुमार पंजाब के जीरकपुर में विशाल गोयल के यहां कार चालक था। वह अपने मालिक की ऑडी कार से काम के सिलसिले में लाडवा आया हुआ था। सचिन ने बताया कि वह अपने दोस्त राजेश के साथ रादौर जा रहा था। इसी दौरान बंसल अस्पताल के पास कार रोक कर राजेश कुमार सड़क पार कर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान रादौर की ओर से आ रहे एक अज्ञात डंपर चालक ने उसे टक्कर मार दी और बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में राजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। सचिन कुमार हादसा देखकर घबरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें