फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सम्मेलन में जुटे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के एक निजी पैलेस में रविवार को आयोजित कांग्रेस सेवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। युवा कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप हथीरा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी के जरिए संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को उठाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शिक्षा, रोजगार, किसानों के मुद्दों, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे विषयों पर सक्रियता से आवाज उठा रहे हैं। जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रधान कुलदीप हथीरा ने प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।


युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद जिला प्रधान कुलदीप हथीरा ने मुख्य अतिथि निशित कटारिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका निभाई। युवाओं का उत्साह और बड़ी संख्या में उनकी भागीदारी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के प्रयास जारी रहेंगे। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हिमांशु अरोड़ा, सतनाम विर्क, जिला पार्षद कंवरपाल, विशाल मौदगिल, विवेक भारद्वाज डब्बू और नवनीत नरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें