कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने एक युवक को कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आरोपी प्रवीन कुमार उर्फ प्रिंस निवासी अधोया अंबाला को अदालत के आदेश पक कारागार भेज दिया गया।
सीआईए दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम पैराकीट पिपली के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि पिपली चौक के पास पुल के नीचे एक युवक खड़ा है। उसके पास अवैध असलहा है। इस सूचना पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची। वहां टीम ने एक युवक को काबू करके पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी प्रिंस के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद