फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट कर जेवर छीनने के आरोप में आठ पर केस

Wed, 31 May 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महिला ने आठ लोगों पर परिवार को मारपीट कर जेवर छीनने का आरोप लगाया है। थाना थाना केयूके पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मिर्जापुर की सीमा ने बताया कि उसका व उसके भाई रामशरण का परिवार एक गली छोड़ कर रहता है। वे रामशरण के लड़के की शादी में गए थे। शादी होने के बाद करीब आठ बजे वह अपने भाई के घर से अपने घर पर आ रही थी। शादी में पहने गहने व कानों की बालियों को देखकर उनकी गली में पहले से खड़े बलबीर, भीम, राजन व दो अन्य व्यक्ति जबरदस्ती उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
मारपीट का शोर सुनकर उसकी मां जीतो, बेटी स्नेहा व भतीजा गुरसेवक मौके पर आ गए। आरोपियों ने उसकी मां जीतो, बेटी स्नेहा व भतीजे गुरसेवक के साथ भी मारपीट रू कर दी। आरोपी मारपीट कर उसकी बेटी स्नेहा के एक जोड़ी टॉप्स, उसकी मां जीतो देवी से टॉप्स व उसके कानों की बालियां छीन ले गए। उसे, उसकी बेटी स्नेहा, मां जीतो व भतीजे गुरसेवक को कश्मीर सिंह, रामशरण, गुलशन व बिट्टु ने एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें