फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ गुतरु निवासी तलहेड़ी हाईवे पर अफीम बेचने की फिराक में खड़ा था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम नेशनल-हाईवे 152 डी पर तलहेड़ी-चनालहेड़ी पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस कुमार अफीम बेचता है। आज भी अपने गांव के पास अफीम बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर एक युवक को काबू किया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 105 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें