फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने कार में डेढ़ किलोग्राम अफीम पंजाब ले जाते हुए एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के गियासपुरा गांव के रहने वाले वीर कुमार के रूप में हुई है। टीम ने अफीम व कार अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

रविवार को सैल टीम एन एच-44 पीपली पुल के पास मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि वीर कुमार कार में पंजाब से यूपी व दिल्ली सवारी लाने ले जाने का काम करता है, जो आज भी यूपी व दिल्ली से आते समय भारी मात्रा में अफीम लेकर पंजाब जाएगा। सूचना पर टीम ने पिपली चिड़ियाघर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। टीम ने शक के आधार पर कार रोककर आरोपी व कार की तलाशी ली तो टीम को कार से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें