फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलोग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से आधा किलोग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपी प्रिंस शर्मा वासी लक्की कॉलोनी शाहाबाद को रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 26 सितंबर को सीआईए-2 के उप निरीक्षक राजपाल सिंह, हवलदार अरविंद कुमार, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, संजीव कुमार, रवि कुमार, कर्मबीर सिंह की टीम लाडवा चौक शाहाबाद में फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस शर्मा अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अफीम लेकर मोहनपुर की तरफ से दयाल नगर पुल अंडरपास के नीचे से होते हुए पैदल अपने घर की ओर जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई तथा शाहाबाद के डीएसपी आत्मा राम को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस टीम ने दयाल नगर पुल अंडरपास के नजदीक रेकी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रिंस शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें