कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को 8.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन निवासी बीबीपुर शाहाबाद ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, मगर टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
एंटी नारकोटिक्स सेल सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम कार्यालय में मौजूद थी तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन स्मैक बेचता है। आज भी अपने गांव से स्मैक लेकर अजराना में बेचने के लिए आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने बीबीपुर के पास शाहाबाद-झांसा रोड के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद बीबीपुर के तरफ से एक लड़का पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबूकर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।