कुरुक्षेत्र। जेल लोक अदालत में केसों पर सुनवाई करते सीजेएम नितिन राज।
कुरुक्षेत्र। डीएलएसए की ओर से जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान सात केसों पर सुनवाई की गई। इस जेल लोक अदालत में पांच केसों का मौके पर निपटारा किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान छह बंदियों को मौके पर ही रिहा किया गया। यह जेल लोक अदालत प्रत्येक माह में आयोजित की जाती है, जिसमें केसों का निपटारा मौके पर ही जिला कारागार में ही किया जाता है। सीजेएम ने जेल अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा ऐसे केस पहचान करने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा बंदियों के केसों का निपटारा कर उन्हें रिहा किया जा सके। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक सोमनाथ जगत सहित अन्य मौजूद रहे।