कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक ब्यूरो (एनसीबी) की जिला यूनिट ने तुलसी विहार मिर्जापुर के पास से अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त मोटरसाइकिल सवार गांव ज्योतिसर के संदीप कुमार उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि टीम ने मिली सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर नाकाबंदी कर युवक को शक के आधार पर काबू किया था, तलाशी में उसके पास से 251 ग्राम अफीम बरामद की, जिसके बाद आरोपी पर थाना कृष्णा गेट में एनडीपीएस अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यमिक मात्रा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा शुरू की जाएगी।