एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने छापामारी करते हुए झांसा रोड से एक स्कूटी सवार युवक को 6.45 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम शहर के एरिया में छापामारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शहर में नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करने वाली एक महिला से एक युवक नशीला पदार्थ लेकर स्कूटी पर झांसा रोड पर आने वाला है। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर डाली। कुछ समय पश्चात स्कूटी पर सवार श्याम कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू को रोककर पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके के कब्जे से 6.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।