फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप में आग लगाने तथा मंदिर की मूर्तियां तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कूप में आग लगाने और मंदिर की मूर्तियां तोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 24 जून को संयम बांगड़ पुत्र रामेश्वर वासी गांव मेहरा ने थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके गांव मेहरा में शिव मंदिर के पास उनका एक प्लाट (बाड़ा) है, जिसमें उनका सामान पड़ा रहता है। उस प्लॉट में उन्होंने पशुओं के चारे के लिए भूस (तूड़ी) का कूप बांधा हुआ था। रात के समय किसी अनजान व्यक्ति ने उनके उस कूप और मंदिर की मूर्तियों को तोड़कर उनमें भी आग लगा दी थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कूप में आग लगाने का आरोपी अमरूदीन उर्फ अमरू वासी दरबार कॉलोनी मेहरा घर पर मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें