फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पहले दुकानदार पर हमला कर घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रेम चंद निवासी धुराला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी झांसी रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास मिठाई की दुकान है। 24 दिसंबर को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी समय पाली वासी मसीता हाउस ने दुकान में घुसकर उस पर कील लगा डंडा मारकर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर पहुंचे उसके भतीजे रवि प्रकाश ने उसे छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना विनोद उर्फ पाली को झिमरहेड़ी (करनाल) से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें