संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जंधेड़ी गांव में एक युवक किराना की दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीद करने के बहाने नकदी से भरा दुकानदार का थैला लेकर फरार हो गया। दुकानदार मामराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत दिवस अपनी दुकान पर था और सुबह 10 बजे के करीब एक युवक आया। उसने कोल्ड ड्रिंक की मांग की और 500 रुपये का नोट दिया। उसे कोल्ड ड्रिंक व बाकी पैसे वापस कर दिए। इसके बाद वह साथ ही दूसरी दुकान में सामान देने चला गया तो इसी दौरान युवक उसका थैला उठाकर फरार हो गया। थैले में 46 हजार रुपये, चेकबुक व जरूरी कागजात थे। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।