फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मायके आई युवती ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव रामशरण माजरा में एक 23 साल की युवती ने घर पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती अपने घर पर अकेली ही थी। उसके पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे। मृतक की शिनाख्त प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि प्रीति की जगमिंद्र सिंह निवासी पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से शादी हुई थी। उसकी बेटी प्रीति 22 अगस्त को मायके आई थी। उसका पति जगमिंद्र सिंह अचानक चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार को वह अपने बेटे के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसकी बेटी घर पर अकेली ही थी। रात करीब 11 बजे घर लौटे तो प्रीति का शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सैंपल एकत्रित किए। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें