कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले कनीपला से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सलिंद्र उर्फ भुल्लर निवासी अमीन, गुरजैंट सिंह निवासी बिहोली व गुरदेव उर्फ मन्नू निवासी डेरा सिरसमा के कब्जे से चोरीशुदा तांबे की तार बरामद हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत में कार्यालय बिजली निगम मथाना ने बताया था कि 16/17 जून की रात को गांव कनीपला निवासी दलबीर सिंह के खेतों से 20 केवीए के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सलिंद्र, गुरजैंट सिंह व गुरदेव को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरीशुदा ट्रांसफार्मर की तांबे की तार बरामद करके आरोपियों को कारागार भेज दिया। संवाद