फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जूस पीने की बात कहकर घर से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सैनी मोहल्ला से बस स्टैंड पर जूस पीने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर वोडेश्वर महादेव के निकट पड़ने वाले सैनी मोहल्ला वासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्पोर्ट्स वियर की दुकान करता है। तीन नवंबर को उसका लड़का पंकज कुमार घर से जूस पीने की बात कहकर जूस की दुकान पर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने तौर पर उसको सभी रिश्तेदारों व अन्य जगह पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर तलाश करने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें