फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान की फसल काट ले गए, चारपाई सहित अन्य सामान भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बांगड़ो गांव में खेत से धान की फसल काट कर ले जाने व अन्य सामान चोरी कर लिए जाने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। घरौंडा जिला करनाल निवासी अजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसमें बताया कि उन्होंने उक्त गांव में जमीन ली हुई है। जहां खेत में उन्होंने धान की फसल लगाई हुई थी। सुबह जब वह खेत में गया तो धान की फसल कोई काट कर ले जा चुका था। यही नहीं खेत में ही बनाए कमरे से चारपाई, पुरानी मोटर व अन्य सामान भी गायब मिला जबकि कमरे का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें