निसिंग। गोंदर गांव में बस स्टैंड पर बर्गर खाने गए युवक व उसके दोस्त पर गंडासी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक पृथ्वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय सीसे स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह सोमवार को करीब 7.30 बजे शाम के समय अपने दोस्त शेखर, अभिषेक के साथ बस अड्डा गोंदर स्थित रेहडी पर बर्गर खाने गए थे।
वहीं रणदीप पहले से ही रेहड़ी पर खड़ा था। उसके कुछ देर बाद रणदीप भी आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद 4-5 मोटरसाइकिलों पर 3-3 लड़के आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में पंकज उर्फ सैंपल जोकि हाथ में गंडासी लिए हुए था, वहीं मंजीत उर्फ सुशील के हाथ में चाकू एवं आशीष, कुलदीप, मुकेश, मोनू, रोहित व अन्य 10-12 लड़कों के साथ आते ही सबसे पहले पंकज ने उसके सिर में गंडासी मारी और राहुल ने मेरे पेट में चाकू मारा। वह आईसीयू में दाखिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।