फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक को थमाया नकली वीजा, नौ लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंट ने एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। एजेंट ने 15 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। एजेंट ने युवक को विदेश नहीं भेजा तो उसने नकली वीजा और टिकट थमा दी, जिसकी जांच में उनका भंडाफोड़ हो गया। शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राम दयाल हाल निवासी गुरदेव नगर ने बताया कि उसने इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर एजेंट से संपर्क किया था। उन्होंने उसे 15 लाख में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने अपना पासपोर्ट व अन्य कागजात उनको दिए थे। बाद में उनके कहने पर उसने अलग-अलग समय पर नौ लाख रुपये उनको ट्रांसफर किए थे, मगर उसका वीजा नहीं आने पर उसने एजेंट से अपनी सारी रकम वापस करने की मांग की। इस पर एजेंट ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट दी। शक होने पर उसने जांच कराई तो दोनों ही फर्जी पाए गए। उसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो एजेंट ने उसे दो चेक दिए, मगर आरोपी के खाते में पैसे न होने के कारण वह चेक कैश नहीं करा पाया। दोबारा उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अमन आलम, सागर आलम, खुशी, काजल, टीना और ज्योति निवासी दिल्ली पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें