फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी चालान मैसेज से युवक से 3.34 लाख रुपये ठगे

Mon, 02 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने फर्जी चालान कटने का मैसेज भेजकर न्यू आजाद नगर निवासी साकेत कुमार सोनी से तीन लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना साइबर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता साकेत कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को उसके व्हट्सएप पर एक विदेशी नंबर से वाहन चालान का मैसेज आया। मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने पर एपीके डाउनलोड का संकेत मिला और उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने शुरू हो गए। खाते की जांच में पता चला कि उसके दो क्रेडिट कार्ड से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 11 मोबाइल फोन खरीदे गए। ठगों ने शिकायतकर्ता के ई-कॉमर्स अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर 45,394 रुपये और 2,89,403 रुपये की खरीदारी की और सामान अज्ञात पते पर डिलीवर करवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें