फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूरा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक युवक को एक किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनदीप सिंह निवासी डेरा कॉपरेटिव फार्म पिहोवा नशीला पदार्थ लेकर बाईपास पुल के पास मौजूद था। इस दौरान सूचना पर टीम ने आरोपी को मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनदीप सिंह चूरा पोस्त बेचता है। अभी वह पिहोवा में कैथल-हिसार बाईपास पुल के नीचे चूरा पोस्त लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो पुल के नीचे एक युवक पुलिस टीम को देखकर मुड़कर पिहोवा की तरफ भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें