फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मतदान विषय पर सबसे सुंदर स्लोगन लिखने पर मिलेगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उमंग समाजसेवी संस्था ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत संस्था द्वारा मतदान विषय पर कौन लिखेगा सबसे सुंदर स्लोगन व कौन बोलेगा सबसे सुंदर स्लोगन प्रतियोगिता शुरू की है। मतदान से संबंधित स्लोगनों को ही इसमें शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता 16 से 22 मई तक होगी। 22 मई तक स्लोगन संस्था के पास व्हाटसएप नंबर 8295333961 पर भेजने होंगें। 23 मई को प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान हरियाणा में 25 मई को होने जा रहा है। सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन रहेगी। मतदान से संबंधित सबसे सुंदर स्लोगन लिखने वाले व सबसे सुंदर स्लोगन बोलने वालों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम के साथ सम्मानित किया जाएगा। स्लोगन लिखकर या फिर बोलकर वीडियो बनाकर भेजे जा सकते हैं। दोनों की अलग अलग कैटेगरी होगी व दोनों कैटेगरी में अलग-अलग विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी 22 मई तक स्लोगन भेज सकते हैं। इसके बाद 23 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें