फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा से चोरी करने का आरोपी पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। दो दिन पहले गुरुद्वारा से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशु कुमार निवासी तंगौरी के कब्जे से चोरीशुदा एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस में 13 मई को दर्ज शिकायत में साहिब सिंह निवासी नलवी ने बताया था कि वह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी की सेवा करता है। 12 मई की रात को वह गुरुद्वारा साहिब को अच्छे से लॉक करके अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब तीन बजे आया तो उसने देखा की हाॅल का शीशा टूटा हुआ था। चोर अंदर से गुल्लक चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी आशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें