फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में सोशल मीडिया पर देख सकेंगे समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सीएम सिटी में होने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन ऐतिहासिक होगा। समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के आगमन के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार इन कार्यक्रमों को प्रदेशभर में फेसबुक, वेबपेज, इंस्टाग्राम व यू ट्यूब पर भी देख सकेंगे। इन सभी सोशल मीडिया हैंडल को तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज सेतिया ने वीरवार को हिंदू हाई स्कूल में जिला स्तरीय गीता जयंती तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बैठक लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लाडवा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से गीता यज्ञ व गीता पाठ के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता, क्राफ्ट, श्लोक लेखन, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्केच प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जाएगा। 30 नवंबर को गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें