कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए जिला के किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डाॅ.कर्मचंद ने कहा कि ड्रा द्वारा चयनित 915 किसानों में से 792 अनुदान के योग्य पाए गए किसानों को विभाग द्वारा ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए गए हैं।
किसान स्वयं या डीलर के माध्यम से परमिट निकलवा सकता है। किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीद की विभाग द्वारा अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। किसान अपना कृषि यंत्र खरीद कर बिल, ईवे बिल तथा मशीन के साथ स्वयं की फोटो, लेजर कटिंग की फोटो डीलर के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाएंगे तथा उसके बाद ऑनलाइन जारी किए गए परमिट सहित उपरोक्त बिल, ईवे-बिल व फोटो सहायक कृषि अभियंता, कुरुक्षेत्र कार्यालय में जमा करवाएंगे। डीलर पोर्टल पर बिल इत्यादि पांच अक्टूबर तक अपलोड कर सकता है।