कुरुक्षेत्र। नए बस स्टैंड के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से 536वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किए गए इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने शीश नवाया। कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा, गौरव शान और जतिन जिंदल ने बाबा श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। कई श्याम प्रेमियों ने भी भजन गाकर हाजिरी लगाई। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं।
कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। हारे का तू है सहारा सांवरे..., भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो...., खाटू की गलियों में गूंज रहा जयकारा..., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं और तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार....इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमियों ने कीर्तन किया। भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा भंडारा दिया गया। श्याम आरती में पुजारी रमण शर्मा, अरुण गोयल, राकेश मंगल, पंकज सिंगला,गौरव गुप्ता, अनिल मित्तल, अनुज सिंगला, मनुज सिंगला, मोहित तायल, रजत तायल, योगेंद्र अग्रवाल, संजय चौधरी, शशी अरोड़ा और पुष्पा सहित अन्य शामिल रहे।