फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखा सकेंगे योगासन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योगासन खेल संघ (एचवाईएसए) को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) की ओर से एसोसिएट सदस्यता मिलना न केवल राज्य के लिए बल्कि कुरुक्षेत्र के योग प्रेमियों के लिए गौरव का क्षण है। इस ऐतिहासिक निर्णय से अब योगासन खेल को राज्य स्तर पर एक मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जिला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संवर्धन समिति के मानद सचिव गुलशन कुमार ग्रोवर ने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह जिले के योग खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा। इस सदस्यता से अब कुरुक्षेत्र के युवा योगासन खिलाड़ी भी राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और भविष्य में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल, डॉ. जयदीप आर्य, धर्मदेव विद्यार्थी और ईश्वर सिंह दुहन ने इसे हरियाणा के योग प्रेमियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण का फल बताया। सचिव डॉ. युद्धवीर ने कहा कि अब राज्यभर में प्रशिक्षण, चयन व आयोजन और भी संगठित व प्रभावशाली होंगे जिससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी सहित कई मंचों पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गुलशन ग्रोवर ने कहा कि कुरुक्षेत्र योग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भूमि रही है, ऐसे में यह निर्णय जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में योगासन के लिए जिला स्तर पर और अधिक प्रतियोगिताएं होंगी जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें