कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से राज्य स्तर पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा, जिसके उपलक्ष्य में शनिवार को आयुष हरियाणा पंचकूला व जिला प्रशासन ने जिला जेल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सुदेश जाटियान ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, नियमित रूप से योग का अभ्यास कर हम स्वस्थ रह सकते हैं। जिला योग कोआर्डिनेटर, आयुष विभाग के अनुभवी योग विशेषज्ञ एवं योग सहायकों द्वारा जिले के सभी ब्लाकों में योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास करवा दिया गया है। इसके उपरांत आयुष विभाग के अनुभवी योग सहायकों भीम सिंह, सुरेन्द्र, सविता देवी, पूजा देवी द्वारा जिला जेल में 20 महिला बंदियों और 300 पुरुष बंदियों को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही शिवेंद्र पाल उप-अधीक्षक जेल, राजेश कुमार सहायक, पाला राम उप-सहायक व अन्य अधिकारियों को भी योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास किया।