कुरुक्षेत्र। योग कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट करते ग्रामीण। स्
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग एवं योग आयोग के तालमेल से गांव अरनैचा की व्यायामशाला में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग आयोग के सदस्य डॉ. मुनीश कुकरेजा, जिला योग समन्वयक डॉ. जगीर, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय सहायक मनोज, सरपंच रामलाल, ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि विशाल, डॉ. धर्मपाल इत्यादि साथ रहे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ मनजीत एवं दीपक रिमल ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कराई गईं। योग प्रदर्शन में शिवकुमार, पूनम, प्रदीप, सोनिका, रामनिवास, बलवान, सुनीता, साहब सिंह एवं देवेंद्र ने सहयोग किया। गांव के बच्चों सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरपंच रामलाल ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे वितरित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। हमीदपुर व्यायामशाला, सुनारियां, बीड़ मथाना में भी प्रोटोकॉल अभ्यास कराया जाएगा। संवाद