फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ होने के साथ मानसिक शांति भी : डॉ मंजू

Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर के दौरान अभ्यास करते योग साधक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। इससे जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है। ये शब्द जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किए गए कार्यक्रम के समापन पर कहे।
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्ध आश्रम में विशेष योग शिविर के साथ ही आयुष सहायकों के तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समापन हुआ। प्रशिक्षण जिला योग कोर्डिनेटर डॉ. जागीर एवं जिला प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र के मार्गदर्शन में कराया गया। विशेषज्ञ मनजीत ने सहायकों को ग्रीवा चालन, कटि चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, शशांक आसन, वज्रासन एवं प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का विधिवत अभ्यास कराया। सही तरीके एवं लाभ के बारे में भी जानकारी दी। योग सहायक हरदीप सिंह, डिंपल एवं रोहताश ने बुजुर्गों को सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संरक्षक डॉ जयभगवान सिंगला, अध्यक्ष जसबीर गुंबर, उपाध्यक्ष किरण गर्ग, जनरल सेक्रेटरी हरिकेश पपोसा, सदस्य नरेश गर्ग एवं सुरेखा सहयोग रहा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिविर के दौरान अभ्यास करते योग साधक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें