फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकाग्र शक्ति को बढ़ाता है योग : डाॅ. जाटियान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत योगाभ्यास करते प्रतिभागी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग शारीरिक रूप से तो सुदृढ़ बनाता ही है साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाता है और एकाग्र शक्ति को बढ़ाता है। उन्होंने सामान्य जनों से अपील की है कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन योग प्रशिक्षण शिविरों में भाग लें।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. सुदेश जाटियान ने बताया कि थानेसर ब्लॉक में राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में, पिहोवा ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, शाहाबाद ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, लाडवा तथा बाबैन ब्लॉक में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला योग कोऑर्डिनेटर, आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ व योग सहायकों द्वारा जिले के सभी डीपीई एवं पीटीआई को प्रात: 6:00 से 7:30 बजे तक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारी शुरु कर दी गई है जोकि 21 जून को आयोजित होगा। योग प्रोटोकॉल का प्रारंभ प्रार्थना से किया गया। सबसे पहले ग्रीवाचालन का अभ्यास किया गया। ग्रीवाचालन का अभ्यास सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस के लिए बहुत लाभदायक है। इसके साथ साथ स्कंदसंचालन, कटिचालन, घुटनासंचालन व कुछ आसनों जैसें ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, उष्तृासन आदि का अभ्यास करवाया गया जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इनसे मेरुदण्ड की अस्थि में लचीलापन बढ़ाता है, मधुमेह के प्रबंधन में सहायता प्रदान करते है, पीठ व गले के दर्द में आराम दिलाते है और पाचन क्रिया के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें