फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लघु सचिवालय में दिया योग ब्रेक प्रशिक्षण

Tue, 16 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग आयोग के तत्वावधान में सोमवार को लघु सचिवालय में महिला बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण कार्यालय व बाल कल्याण समिति, मिनी पैराडाइज स्कूल उमरी, नगर पालिका लाडवा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति विद्यालय मिर्जापुर योग ब्रेक का आयोजन करवाया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों में योग ब्रेक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला योग कोऑर्डिनेटर डाॅ. जागीर सिंह एवं योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह के सहयोग से आयुष विभाग के योग सहायकों रोहताश कुमार, डिंपल की ओर से जिला महिला बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण समिति, कमल किशोर की ओर से नगर पालिका लाडवा, हरदीप सिंह मिनी पैराडाइज स्कूल उमरी कुरुक्षेत्र, शिवकुमार की ओर से गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति विद्यालय मिर्जापुर में योग सहायकों की ओर से कर्मचारी को वाइ (योग) ब्रेक का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने कहा कि वाइ ब्रेक तनाव को कम करता है। यह पांच मिनट का योग प्रोटोकॉल है जो आप कुर्सी पर बैठकर या खड़े होकर हल्के सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम एवं ध्यान से कर सकते हैं। सभी विभागों में योग ब्रेक की प्रशंसा की जा रही है ताकि अधिकारी कर्मचारियों को तनाव के साथ-साथ कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें