फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह बचाव के लिए योग और स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. अनेजा

Sat, 15 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें मेदांता हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ ने स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन

विवि स्वास्थ्य केंद्र के सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं आरएसएसडीआई मेंबर डॉ. अनेजा ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से न केवल बीमारियों की पहचान होती है बल्कि यह जीवनशैली में सुधार करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। डायबिटीज अवेयरनेस, फर्स्ट एड ट्रेनिंग वर्कशॉप एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आरोग्य भारती के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका लाभ लगभग 350 से ज्यादा लोगों ने लिया है।
डॉ. अनेजा ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज, शिक्षण संस्थान व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। मधुमेह रोगी चीनी कम करें, रोज 20 से 30 मिनट पैदल चलें, साल में एक बार स्क्रीनिंग जरूरी है, फास्टिंग शुगर, बीपी और वजन, इन सब छोटे टेस्ट से बड़ा फर्क होता है। युवा उम्र में डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। आज की आदतें कल की बीमारी तय करती हैं। अपने लिए 20 मिनट योग और जांच के लिए अवश्य निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें