फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर यामिनी को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  छात्रा यामिनी को सम्मानित करते हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं अन्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम महिला काॅलेज ऑफ एजुकेशन की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर छात्रा यामिनी और खेल प्राध्यापिका बबीता शर्मा को श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टीके शर्मा, निदेशक एसएन गुप्ता, श्रवण गुप्ता, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, प्राचार्य डाॅ. प्रतिभा श्योकंद, कोच जगमिंदर, पूनम शर्मा एवं अन्य शिक्षण स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने समारोह में छात्रा को सम्मानित करने के साथ काॅलेज की सभी प्राध्यापिकाओं को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें