फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुश्ती मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Tue, 10 Sep 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अभिमन्यु पुर में मार्तंड सूर्य की जयंती के उपलक्ष्य दो दिवसीय सूर्यकुंड मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसका समापन सोमवार को हुआ। मेले की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई। इसी दौरान कुश्ती दंगल में कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं दो दिवसीय सांग महोत्सव के दूसरे दिन सांगी रमेश पाई ने धर्म की जीत का सांग मंचित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कलाकारों को सम्मानित किया
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों के कारण ही हमारी संस्कृति बची हुई है। लोक कला और संस्कृति का संरक्षण हम सबका साझा कर्तव्य है। मार्तंड सूर्य महा पराक्रमी थे, उन्होंने इसी भूमि पर दैत्यों को पराजित किया। सरपंच गौरव जैलदार और बाबा विप्रदास ने भी श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कुश्ती दंगल में हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। इस दौरान जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, हरी सिंह पहलवान और अतिथियों ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें