फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहलवान काला भनूड ने जोरा सिंह कैथल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। हर वर्ष की भांति बाबैन में एक दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब, नेपाल, बिहार, यूपी व दिल्ली के अलावा अन्य जगहों से पहलवान पहुंचे। दंगल में पहलवान काला भनूड ने पहलवान जोरा सिंह कैथल को हराया। दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता व समाजसेवी संदीप गर्ग ने किया जबकि अध्यक्षता बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी की। संदीप गर्ग ने कहा कि दंगल का कार्यक्रम बाबैन की ग्राम पंचायत के द्वारा हर वर्ष इसी तरह करवाया जा रहा है जिसकी क्षेत्र में अपनी अलग ही महत्ता है और दूर-दूर से पहलवान इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी कला के जौहर दिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में नशे जैसी बुराइयां त्यागकर युवा वर्ग अपने प्राचीन खेलों के प्रति अपनी रुचि दिखाएं ताकि यह खेल प्रतिभाएं लुप्त न हो जाए। इस दंगल में पहलवानों ने अन्य पहलवान को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर आदि लोगों ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पूर्व सरपंच विश्वजीत बिदंल, जितेंद्र गर्ग, अंग्रेज सिंह, अमित बिदंल, मनोज धवन, संजीव कुमार, मास्टर राजकिशन व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें