फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाह जिंदगी वाह, कार्यक्रम में मस्तिष्क का नियंत्रण विषय पर विस्तार से चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मेडिकल विज्ञान के अनुसार अगर हमने मस्तिष्क का ध्यान रखना सीख लिया, तो स्वस्थ और निरोग हो जाएंगे। मन में संकल्प कर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये विचार ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू से पधारे अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर राजयोगी डॉ. ईवी स्वामीनाथन ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को ब्रह्माकुमारी प्रभु अनुभूति भवन शाहाबाद में चल रहे आठ दिवसीय कार्यक्रम वाह जिंदगी वाह के तीसरे दिन मस्तिष्क का नियंत्रण कैसे करें, विषय पर जीवनयापन के अहम गुर दे रहे थे।
ब्रह्माकुमारीज़ शाहाबाद एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका के प्रधान गुलशन कवातरा, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी परमजीत पाहवा, नगर पालिका सदस्य ईशु सचदेवा, नर नारायण सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया, इनरव्हील क्लब की प्रधान रेणु वधवा, केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके. नीति दीदी व नीजा दीदी ने किया।
विज्ञापन

डॉ. ईवी स्वामीनाथन ने मस्तिष्क का नियंत्रण कैसे करें विषय पर अहम गुर देते हुए कहा कि राजयोग ध्यान प्रकिया से हम अपने मस्तिष्क को शान्त, स्थिर एवं हल्का बना सकते हैं। महाभारत युद्ध प्रसंग पर चर्चा करते हुए डॉ. स्वामीनाथन ने बताया कि अर्जुन बहुत शूरवीर, महारथी और महाबली था, इसके बावजूद युद्ध के मैदान में अपनी गांडीव नहीं उठा रहा था, तब श्रीकृष्ण ने उसे गीता का उपदेश देकर उसे कर्तव्य का एहसास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें