फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवउठनी एकादशी पर की भगवान विष्णु की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विवेकानंद कॉलोनी स्थित श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में शनिवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव सतपाल सैनी के सहयोग से आयोजित पूजन में पं. राजेश कौशिक ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमान सतपाल सैनी से विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। पं. राजेश कौशिक ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें