फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी और झपटमारी की तीन वारदातों में पांच आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में चोरी और झपटमारी की तीन अलग-अलग वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा बिजली की मोटर, 31 हजार रुपये, मोटरसाइकिल और सोने की बाली बरामद की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, गांव टीकरी निवासी गौरव ने 31 अक्तूबर को सदर पिहोवा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। गौरव के घर से 30 अक्तूबर को बिजली की मोटर और अटैची में रखे 31 हजार रुपये चोरी हो गए थे। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने गांव टीकरी निवासी करणपाल को गिरफ्तार कर मोटर और नकदी बरामद की। दूसरे मामले में पिहोवा निवासी बलविंद्र सिंह की मोटरसाइकिल 17 नवंबर को शेख चिल्ली मकबरा देखने के दौरान चोरी हुई थी। पुलिस ने भिवानी खेड़ा निवासी विकास और सिंहपुरा निवासी विशाल को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें